छत्तीसगढ़

CG- 3 दिन से लापता 7 साल की मासूम का पोल्ट्री फार्म के पीछे मिला शव, जताई जा रही ये आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिनों से लापता सात वर्षीय मासूम भव्या जोशी का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्ची का शव उसी परिसर के पीछे बरामद हुआ, जहां उसका परिवार रहता था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल मामले को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस ने बताया कि, बच्ची की मौत किन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला सक्ती के ग्राम फगुरम निवासी प्रकाश जोशी करीब 4 महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ रोजी-रोटी की तलाश में रजगामार आए थे। वे यहां करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर अपना जीवनयापन कर रहे थे।

19 अक्टूबर को हुई थी लापता

परिजनों ने बताया कि, 19 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रकाश जोशी ने अपनी 7 वर्षीय बेटी भव्या को पास की ही एक राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब भव्या घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की बेचौनी बढ़ गई। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का कोई आत पता नहीं चला।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परेशान परिजनों ने रजगामार पुलिस चौकी पहुंचकर बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्ची की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुरूवार को पोल्ट्री फार्म के पीछे से मासूम का शव मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button