CG- शिक्षक की मौत : सड़क पर काल बनकर आया अज्ञात वाहन, बाइक सवार शिक्षक की मौके पर गई जान…..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कुसुमकसा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया है। यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लितेश कुमार खरे के रूप में हुई है, जो बैसबोड़ गांव स्थित हाई स्कूल में वाणिज्य के शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुसुमकसा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। साथ ही अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।



