छत्तीसगढ़

CG- दिल दहला देने वाली घटना : घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया और पूल से नदी में दे दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार…..

राजनांदगांव। शहर के शिवनाथ नदी पुल पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम (24) पर अपनी नीलम (21) को घुमाने के बहाने बाइक से घर से ले जाकर शिवनाथ नदी में धक्का देने का आरोप है। घटना बुधवार रात (21 अक्टूबर) करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रात में नदी में तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण महिला का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, नीलम और मयूर के बीच आए दिन विवाद होता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि घरेलू विवाद के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी नीलम को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दे दिया।

नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची, जिसके बाद मामला बसंतपुर थाने पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई, लेकिन रात के अंधेरे के कारण उसका पता नहीं चल सका।

रात में तलाश के बावजूद नीलम का कोई सुराग नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने फिर से खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद सुबह करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

महिला की मौत के मामले में पुलिस पति मयूर मेश्राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और नदी में गिरने की परिस्थितियां क्या थीं।

मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। परिजनों ने इसी विवाद को घटना की संभावित वजह बताते हुए आशंका जताई है कि मयूर ने नीलम को नदी में धक्का दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीलम मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। बताया गया है कि करीब चार साल पहले मयूर पर नीलम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। उस समय आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार और समाज के लोगों ने समझाइश देते हुए मयूर से नीलम से शादी करने को कहा था। बताया गया है कि मयूर ने उनकी बात मानते हुए नीलम से शादी कर ली थी।

हालांकि, इस पुराने मामले से जुड़े घटनाक्रम और वर्तमान घटना के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि बुधवार रात दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ और नीलम की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Related Articles

Back to top button