अन्य ख़बरेंबेमेतरा जिला

युवा रत्न सम्मान योजना, जिले के प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

युवा रत्न सम्मान योजना, जिले के प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

 

बेमेतरा,  छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27′ के अंतर्गत बेमेतरा जिले के पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

यह योजना सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल तथा अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करती है।

 

आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तक

सम्मान का स्वरूप

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य) – 1 युवा को 2.50 लाख रुपये, पदक, शाल एवं प्रशस्ति पत्र

 

युवा संगठन सम्मान इस सम्मान के अंतर्गत एक स्वैच्छिक संगठन को 05 लाख रुपये, पदक, शाल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी युवा रत्न सामान हेतु असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए चयनित युवा को 2.50 लाख रूपये से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य 13 क्षेत्रों में युवा रत्न सम्मान दिया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में 1-1 युवा को 01- 01लाख रुपये प्रदाय किया जाएगा। इसके लिए निम्न क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इनमें सामाजिक कार्य, साहित्य, नवाचार/उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, 1 कला एवं संगीत, एवं लोककला क्षेत्र निर्धारित किया गया है ।

 

चयन प्रक्रिया – जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं जिला स्तरीय चयन/निर्णायक समिति द्वारा अनुशंसा कर संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर को प्रेषित किया जाएगा। अंतिम चयन राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

 

जिला खेल अधिकारी बेमेतरा ने जिले के सभी पात्र युवाओं एवं संगठनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर इस गौरवशाली योजना का लाभ लें।

 

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, बेमेतरा से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button