राशिफल

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थत रहेंगे. सर्दी-जुकाम या बुखार हो सकता हैा बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई ना लें. आज किसी सामाजिक या धार्मिक काम में धन खर्च हो सकता है. निवेश को लेकर सतर्कता बरतें. लुभावने ऑफर्स के चक्कर में ना पड़ें. जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगी होने की संभावना है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा. कार्यस्थल पर काम का बोझ रहेगा. तनाव लेने से बचें.

वृषभ- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. भाग्य आपके साथ है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे. आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपकी आय भी बढ़ेगी. किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं. मान-सम्मान मिलेगा. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और लाभ होगा. संतान और पत्नी की तरफ से अच्छे समाचार मिलने से आनंद की अनुभूति होगी.

मिथुन- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. व्यावसायिक क्षेत्र में काम की प्रशंसा होने से उत्साह भी बढ़ेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलेगा. परिजनों संग आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. सरकारी क्षेत्र में आपके काम सरलता से पूरे होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कर्क- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. भाग्यवृद्धि के अवसर हैं. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा. धार्मिक काम, देव दर्शन और धार्मिक यात्रा से आनंद मिलेगा. परिजनों संग अच्छा समय बिताएंगे. विदेश जाने के इच्छुक और नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

सिंह- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. बीमारी के चलते धन खर्च हो सकता है. क्रोध और वाणी पर लगाम रखें. परिजनों संग मनमुटाव हो सकता है. बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है. मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे. अनैतिक कामों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें. इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन को राहत देगा.

कन्या- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें. खासकर बाहर खाना-पीना टालें. आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे. वाणी पर संयम रखें. परिजनों के उग्र बर्ताव से मन दुखी रहेगा. धन खर्च होगा. पानी वाली जगहों पर जाने से बचें. कार्यस्थल पर आज मनमानी भारी पड़ सकती है. छात्रों के लिए समय मध्यम है.

तुला- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आज का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. दोस्तों संग जीवन खुशनुमा बनेगा. वस्त्रों की खरीदारी होगी. आभूषण खरीदने का चांस है. तन और मन दोनों अच्छे रहेंगे. लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा. अच्छे भोजन का सुख मिलेगा. शादीशुदा लोगों के बीच रोमांस बना रहेगा. कार्यस्थल पर आज अधिकारी के प्रिय रहेंगे. हो सकता है कोई नया काम आपको मिल जाएं. व्यवसाय में लाभ के योग हैं.

वृश्चिक- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपना अधूरा काम आसानी से पूरा कर सकेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. निवेश की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं.

धनु- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा. परिवार में क्लेश के चलते मन उदास रहेगा. अनिद्रा सताएगी. माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. धन की हानि होगी. आज अनावश्यक खर्च भी आपको चिंता में डाल सकता है. जीवनसाथी संग विचारों में तालमेल नहीं रहेगा.

मकर- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आपका आज का पूरा दिन सुखमय गुजरेगा. अनुकूल परिस्थिति होने से सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. भागीदारी के काम में आपको लाभ होगा. भाई-बहनों संग अच्छा समय गुजारेंगे. कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. मित्रों और स्वजनों से हुई मुलाकात से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा.

कुंभ- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. मन की दुविधा के कारण आपमें निर्णयशक्ति का अभाव होगा. किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी. तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी. वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा वाद-विवाद के कारण स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा. कार्य में सफलता मिलने में देर लग सकती है. अनावश्यक खर्च और धन हानि का योग है. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न हो सकता है, हालांकि दोपहर बाद आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है. फिर भी आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें.

मीन- चंद्रमा 25 अक्टूबर, 2026 रविवार के दिन मीन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आपका दिन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा. किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है. नए काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है. मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है. कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है. शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे. भाग्य आपका साथ देगा. कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम भी मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button