अन्य ख़बरें

CG – ACCU और सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 होंडा एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी अरेस्ट पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) बिलासपुर और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी अरविंद दिवाकर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अरविंद दिवाकर, पिता दानी दिवाकर, निवासी अटल आवास, सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ और जांच में बिलासपुर के सिविल लाइन और सिटी कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई तीन होंडा एक्टिवा के मामले सामने आए हैं।

तीन जगह से हुई थी चोरी…

1. उसलापुर रेलवे स्टेशन: पहला मामला 15 मई 2026 का है, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर से होंडा एक्टिवा 125, क्रमांक CG28V0969 चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट 16 मई को दर्ज कराई गई थी।

2. किरण कुंज हॉस्टल: दूसरा मामला 19 अक्टूबर 2026 का है। राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के गेट के सामने से पर्ल व्हाइट रंग की होंडा एक्टिवा, क्रमांक CG12BW5746 चोरी हुई थी। इस पर 23 अक्टूबर को FIR दर्ज हुई।

3. तेलीपारा: तीसरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। तेलीपारा से 24 सितंबर 2026 को होंडा एक्टिवा, क्रमांक CG10BD7043 चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 25 सितंबर को लिखी गई थी।

पुलिस तीनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है और चोरी की गई अन्य वाहनों में आरोपी की संलिप्तता खंगाली जा रही है।

संयुक्त टीम की कार्रवाई…

इस पूरी कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के प्रधान आरक्षक विश्वदीप त्रिपाठी और ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक, आरक्षक बीरेंद्र राजपूत एवं आरक्षक योगेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button