अन्य ख़बरें

CG – ग्राम सोनसरी के मंझोतखोल में पाँच दिवसीय रामायण समारोह 31 से तैयारी जोरो पऱ पढ़े पूरी ख़बर

जोंधरा//बिलासपुर जिले के ग्राम सोनसरी के आश्रित ग्राम मंझोतरखोल में धर्म और भक्ति का भव्य आयोजन होने जा रहा है। धर्म अनुरागी हिन्दू समाज के तत्वावधान में यहाँ पाँच दिवसीय रामायण कथा ज्ञान यज्ञ का द्वितीय वर्ष आयोजन किया गया है।

आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह है। इस मानस यज्ञ में मधुर मानस संगीत की प्रस्तुति होगी और सम्मानित मानस साधकों की वाणी से रामचरित मानस का गायन, वादन, प्रवचन और श्रवण किया जाएगा।

वही रोजगार सहायक सोभित साहू नें बताया की व्यास के रूप में आचार्य पं.अरुण कुमार शर्मा सोनसरी वाले अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम इस प्रकार है

देव आवाहन, स्थापना, कथा प्रारंभ एवं कलश यात्रा का कार्यक्रम कार्तिक कृष्ण पक्ष 06, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को होगा।

वहीं कथा पूर्ण, छठी, हवन, पूर्णाहूति, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन कार्तिक कृष्ण पक्ष 12, दिनांक 06 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को संपन्न होगा।

आयोजन में समस्त ग्रामवासी मंझोतखोल सोनसरी के सहयोग से तैयारी जोरों पर है। सरपंच तिलक मिरि ने बताया कि प्रत्येक मानस परिवार को श्रद्धा सुमन के रूप में आमंत्रित किया गया है और प्रत्येक मानस परिवार में 5 सदस्यों का आना अनिवार्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button