अन्य ख़बरें

CG – अमलडीहा में 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का विशाल धार्मिक आयोजन 25 से आरम्भ पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर के मस्तूरी के ग्राम अमलडीहा उदईबंद में भक्ति और शिव आराधना का महापर्व शुरू होने जा रहा है। बजरंग चौक अमलडीहा उदयबंद में 9 दिवसीय विशाल श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारी अंतिम चरण में है।

पोस्टर के अनुसार इस विशाल धार्मिक आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा 25 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।

कथा का विधिवत शुभारंभ 26 अक्टूबर 2026 से होगा और 3 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा स्थल बजरंग चौक अमलडीहा उदयबंद रखा गया है।

कथा वाचक के रूप में सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. धर्मेन्द्र कुमार दुबे कोयदा वाले अपने मुखारविंद से भगवान भोलेनाथ के पावन चरित्र, शिव महापुराण की महिमा और शिव तत्व का वर्णन करेंगे। वहीं बरन आचार्य के रूप में पं. देवकुमार दुबे कोयदा वाले कथा को संपन्न कराएंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि शिव महापुराण कथा में भगवान शिव के जन्म, सती चरित्र, शिव विवाह, गणेश जन्म, कार्तिकेय कथा, समुद्र मंथन, 12 ज्योतिर्लिंग की कथा सहित शिव से जुड़े अनेक रहस्यों का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर से सायंकाल तक चलेगी।

कथा स्थल पर भोलेनाथ का भव्य दरबार और आकर्षक झांकी सजाई जा रही है। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल और प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है। समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिव कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button