अन्य ख़बरें

CG – मस्तूरी के कुकुर्दीकला में दिनदहाड़े हो रही अवैध खनन रेत चोरी अधिकारी नें दिया कार्रवाई का आश्वासन पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत खनन का खेल बेखौफ जारी है। ताजा मामला कुकुर्दीकला का है, जहां से अवैध रेत खनन का सिलसिला शुरू होकर पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है। यहां दिन हो या रात, खुलेआम ट्रैक्टरों से रेत की चोरी की जा रही है,मस्तूरी क्षेत्र के जिम्मेदार खनिज विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कुकुर्दीकला के घाटों से लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है। इससे शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले पर मस्तूरी क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।

मस्तूरी के जिम्मेदार नहीं उठा रहें फ़ोन…

अवैध कारोबार की शिकायत के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया तो फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। अब सवाल यह उठता है कि जब अधिकारी ही फोन नहीं उठाएंगे, शिकायत नहीं सुनेंगे तो रेत चोरी पर लगाम कैसे लगेगी?

बड़ा सवाल यही हैँ कि क्या इस जिले में नियम-कायदा-कानून सिर्फ गरीब तबके के लोगों के लिए ही है? क्या कार्रवाई सिर्फ उन लोगों पर होती है जिनकी पहचान बड़े नेताओं से नहीं है?

आरोप है कि रेत चोरी का यह पूरा खेल बिना राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है। जिस तरह से मस्तूरी क्षेत्र में धड़ल्ले से रेत चोरी हो रही है और अधिकारी न तो कॉल रिसीव कर रहे हैं और न ही कोई कार्रवाई कर रहे हैं, उससे कई सवाल खड़े होते हैं।

क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कुकुर्दीकला में हो रहे अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं उन पर भी जवाबदेही तय की जाए।

हालांकि माइनिंग विभाग की अधिकारी (एम.ओ.) सबीना नें आश्वासन दिया हैँ की वो देखती हैँ की मस्तूरी में चल क्या रहा हैँ मस्तूरी के जिम्मेदार अधिकारी पद्मिनी जांगड़े से बात कर के कार्रवाई के लिए कहती हैँ।

Related Articles

Back to top button