आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. परिवार के सदस्यों संग स्वादिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय बिताने का योग है. भविष्य के लिए बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे. आय में वृद्धि होगी. कलाकार एवं कारीगरों को कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और सम्मान होगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. आप समय पर कार्य करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करेंगे.
वृषभ- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को निखार सकेंगे. वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन में धन खर्च होगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ की आशा रख सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा होगा.
मिथुन- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आपकी वाणी और व्यवहार से किसी के साथ गलतफहमी होने की आशंका रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी पड़ेगी. दुर्घटना की आशंका रहेगी. वाहन या इलेक्ट्रिक वस्तुओं का उपयोग बेहद ध्यान से करना चाहिए. आपकी प्रतिष्ठा पर कलंक लग सकता है. मनोरंजन और मौज-शौक में खर्च हो सकता है. मानसिक रूप से स्वयं को शांत रखने की आवश्यकता है.
कर्क- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपका मन चिंता से मुक्त होगा. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. मित्रों से लाभ होगा. नियमित आय में वृद्धि होने के साथ आर्थिक लाभ भी होगा. शादी के इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दांपत्यजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा. तन और मन से स्वस्थ रहेंगे. किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी. पत्नी और संतान से लाभ होगा.
सिंह- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. व्यवसाय में सफलता मिलेगी. बहुत दिनों से अटका अधूरा काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी. आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी कामकाज और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं. मानसिक स्वास्थ्य मन को प्रफुल्लित रखेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस होगा. परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी. घर के लिए किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी का मन बनेगा.
कन्या- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. मित्रों और स्नेहीजनों संग आपका प्रवास आनंददायक रहेगा. धार्मिक काम के लिए कहीं बाहर जाना हो सकता है. किसी सामाजिक काम में भी धन खर्च कर सकते हैं. मित्रों से लाभ होगा. विदेश में बसनेवाले किसी मित्र या स्नेहीजनों का समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी. भाई-बहनों से लाभ होगा. आपके पास पर्याप्त धन की व्यवस्था रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
तुला- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आकस्मिक धन लाभ का दिन है. आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए दिन उत्तम है. फिर भी नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. दोस्तों को भी मन की बातें ना बताएं. ईश्वरभक्ति और ध्यान से आपके मन को शांति मिलेगी. आज आप केवल अपना काम करें. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. दैनिक घटना चक्र में आज परिवर्तन आएगा. आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे. इसमें मित्रों या परिजनों का साथ मिलेगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्यजीवन में आनंद का अनुभव करेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और धन लाभ होगा.
धनु- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा. नौकरी में लाभ और आय में वृद्धि होगी. सहकर्मियों से मदद मिलती रहेगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. आपके विरोधियों की कोई भी चाल आपके खिलाफ सफल नहीं हो सकेगी. आपके काम की सराहना होगी. मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है, हालांकि दोपहर बाद आपका मन विचलित हो सकता है. इस दौरान भी आप सकारात्मक विचार रखें.
मकर- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. जो लोग कला और साहित्य में रुचि रखते हैं, वे अपनी प्रतिभा अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकेंगे. सृजनशक्ति और रचनात्मकता को अच्छी तरह लोगों के समक्ष पेश कर सकेंगे. व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांटिक बने रहेंगे. आज नई ऊर्जा का अनुभव कर सकेंगे. शेयर बाजार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. संतान से संबंधित समस्या का हल मिलने से खुशी मिलेगी. मित्रों से लाभ मिलेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.
कुंभ- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. नकारात्मक विचारों से हताशा होगी. इस समय किसी बात की चिंता हो सकती है. आज क्रोध की भावना ज्यादा रहेगी. खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम नहीं रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना रहेगी. स्वास्थ्य खराब होगा. आज बाहर खाने-पीने या घूमने से बचें. ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी.
मीन- चंद्रमा आज 28 अक्टूबर, 2026 बुधवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक स्थिरता के कारण आपके काम आज अच्छी तरह से पूरे हो पाएंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से गुजरेगा. मित्रों के साथ पर्यटन का सफल आयोजन होगा. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. काम में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.
