CG – अमलडीहा में 3 नवम्बर से पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट महाकुम्भ का आयोजन रखें गए आकर्षक पुरुस्कार जानें आयोजन से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर
जोंधरा//ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ग्राम अमलडीहा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गांव का गौरव हम सबका मान की थीम पर हो रहे इस टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है।
पुरस्कार विवरण…
आयोजन समिति ने विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे हैं।
प्रथम पुरस्कार 20,000 रुपये व ट्रॉफी – सरपंच कांति किरण ग्राम पंचायत अमलडीहा द्वारा।
द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये व ट्रॉफी – सचिव गोविन्द यादव, भवानी रोजगार सहायक, डॉ हेमंत, राजू कंप्यूटर गुलशन पटेल द्वारा।
तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये व ट्रॉफी – राजू सरदार एवं बाबूराम सरदार द्वारा।
चतुर्थ पुरस्कार 2,500 रुपये व ट्रॉफी – डॉ योगेश मेडिकल द्वारा।
मैन ऑफ द सीरीज 1,000 रुपये – शिवलाल उपसरपंच द्वारा दिया जाएगा।
मैच प्रारंभ और एंट्री…
टूर्नामेंट का मैच प्रारंभ 3 नवंबर 2026 से होगा। एंट्री की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है। एंट्री फीस 1500 रुपये रखी गई है। एंट्री के लिए सम्पर्क करें नंबर 7879767792 पर।
नियम व शर्तें…
1. प्रत्येक मैच छह ओवर का खेला जाएगा।
2. प्रत्येक खिलाड़ी एक ही ग्राम पंचायत का होना चाहिए।
3. अंपायर का फैसला सर्वमान्य होगा।
4. थ्रो बॉलिंग मान्य नहीं होगी।
5. प्रत्येक टीम में चार बॉलर होना अनिवार्य है।
6. प्रत्येक टीम में 11 प्लेयर ही खेलेंगे एवं 15 खिलाड़ी का नाम दर्ज करना होगा।
7. सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड साथ ले आवें।
8. प्रत्येक मैच टेनिस बॉल से खेला जाएगा।
9. फाइनल एवं सेमीफाइनल आठ ओवर का खेला जाएगा।
10. फाइनल जीतने के बाद स्टम्प को नहीं ले जाना है।
11. अपशब्द बोलने पर 10 रन काट दिया जाएगा।
12. एंट्री पाने के लिए 50 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य है अन्यथा एंट्री नहीं दिया जायेगा।
आयोजक और अतिथि…
इस टूर्नामेंट के आयोजक जीताराम पटेल, हितेश चौहान, मेघनाथ पटेल, विनोद पटेल, परमानंद पटेल, कुशल पटेल, डॉ योगेश, ताराचंद केंवट, चंद्रहास पटेल, छत्तराम पटेल, नरेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, रामदयाल पटेल, विनय पटेल, ताम्रराज और दीपक कंवर हैं।
टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सरपंच कांति किरण पटेल, सचिव गोविंद यादव, उप सरपंच शिवलाल और चांदाराम नरोत्तम कंवर होंगे। खिलाड़ी गढ़ में कैप्टन रोशन, निलेश, विनय, योगेंद्र, जागेश्वर, पंकज पटेल, हरे कृष्णा, अनुज राज, सत्य प्रकाश, सुखेंद्र, उदय, राकेश, कमलेश, सुरेश, भानू चौहान, चंद्रशेखर, रिहान और अभिषेक शामिल हैं।
