CG -आयुर्वेद नें फिर दिखाया चमत्कार: कई बड़े अस्पतालों में नहीं मिला आराम, पाली के वैद्य के 3 दिन की औषधि से 2 वर्षीय बालक को आर्थराइटिस से मिली बड़ी राहत पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा// आधुनिक चिकित्सा पद्धति जहां थक- हार जाती है, वहीं हमारी प्राचीन आयुर्वेद पद्धति आज भी संजीवनी का काम करती है। इसका जीता- जागता उदाहरण पाली में देखने को मिला है। जहां प्रज्ञा संजीवनी (आयुर्वेद औषधालय) के उपचार से 6 माह से आर्थराइटिस बीमारी से पीड़ित 2 वर्षीय बालक को बड़ी राहत मिली है।
कोरबा जिले के एक शासकीय सेवक का दो वर्षीय पुत्र पिछले लगभग 6 माह से गंभीर आर्थराइटिस से पीड़ित था। अपने मासूम पुत्र के शरीर में सूजन और असहनीय दर्द के इलाज को लेकर माता- पिता ने कोरबा, बिलासपुर, रायपुर के बड़े निजी अस्पतालों से लेकर बेंगलूर (बेलूर) स्थित सुप्रसिद्ध निजी हॉस्पिटल तक हर जगह दौड़ लगाई और लाखों रुपये खर्च किये, लेकिन कहीं से भी अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिला।
निराश हो चुके माता- पिता को इसी बीच पाली के नया बस स्टैंड में संचालित प्रज्ञा संजीवनी आयुर्वेद औषधालय के बारे में जानकारी मिली। आखिरी उम्मीद के तौर पर वे बीते 24 अक्टूबर को अपने बच्चे को लेकर पाली पहुंचे। यहां के सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य रामफल पटेल (शांतिकुंज हरिद्वार एवं आयुष से प्रशिक्षित) ने बच्चे का गहन नाड़ी परीक्षण किया। परीक्षण के बाद वैद्य पटेल ने अपनी पारंपरिक ज्ञान के आधार पर वनौषधि जड़ी- बूटी और भस्म आधारित 15 दिन की औषधि दी।
जिसके शुरुआती सेवन से ही बच्चे के सेहत में अपेक्षित सुधार दिखने लगा। पीड़ित बच्चे के माता- पिता ने बताया कि वैद्य जी की दवा का सेवन शुरू करते ही पहले ही दिन से बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगा व महज 3 से 4 दिन की औषधि से ही बच्चे की सूजन कम हो गई और वह पहले की तरह सक्रिय होने लगा। बच्चे के स्वास्थ्य में यह सुधार देखकर माता- पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत फोन कर वैद्य रामफल पटेल को अपने बच्चे के स्वास्थ्य में हुए चमत्कारी सुधार की जानकारी दी और वैद्य जी के उपचार विधि की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार जताया।
प्रज्ञा संजीवनी आयुर्वेद औषधालय के इस सफलता ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि हमारी पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में असाध्य रोगों को भी जड़ से ठीक करने की क्षमता है। नाड़ी परीक्षण जैसी प्राचीन विद्या और शुद्ध वनौषधियों का संयोजन आज भी एलोपैथी पर भारी पड़ रहा है। पाली क्षेत्र के लोगों के लिए प्रज्ञा संजीवनी आयुर्वेद औषधालय अब किसी वरदान से कम नहीं है, जहां असाध्य रोगों का भी किफायती और साइड इफेक्ट रहित उपचार किया जा रहा है।
जहां के प्रमाणित उपचार से कैंसर, लकवा, पथरी, बवासीर, भगंदर जैसी असाध्य रोगों से पीड़ित सहित वात रोग, उदर रोग, गुप्त रोग, महिलाएं संबंधित रोगी पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेकर सामान्य जीवन की ओर लौटे हैं। बता दें कि वैद्य रामफल पटेल आयुर्वेद उपचार को लेकर गोल्ड मेडल से सम्मानित तथा परंपरागत नाड़ी वैद्य एवं ग्रामीण वनस्पति विशेषज्ञ भी हैं। किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज उनके मोबाइल नंबर क्रमांक- 88151 13134, 94241 46093 पर संपर्क कर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श लाभ ले सकते हैं।

