छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : राज्य अलंकरण पुरस्कारों का ऐलान, डुमन लाल ध्रुव और संजू देवी समेत 36 हस्तियों को मिला सम्मान, देखें पूरी लिस्ट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2026 के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नामों की घोषणा की। इनमें शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा जिले की संजू देवी को प्रदान किया गया है। इस तरह से 36 राज्य पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है।







