छत्तीसगढ़

CG- हाइवा ने युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम…..

आरंग। आरंग-भिलाई मुख्य मार्ग पर आज सुबह तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर नयापारा रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास हुआ है। मृतक की पहचान मनोज धीवर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मनोज सुबह के समय नहाने के लिए जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह से ही चम्पारण रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे और मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आरंग तहसीलदार और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराने और उन्हें उचित समझाइश देने का प्रयास कर रही है। स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button