अन्य ख़बरें

CG – सोन मे चल रहे अखंड नवधा रामायण में सरपंच तारा साहू व उप सरपंच भुनेश्वरी पटेल ने विजेता मानस मंडलियों को किया पुरस्कृत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//मे चल रहें नवधा रामायण के समापन औऱ प्रतियोगिता के विजेताओं को सरपंच औऱ उपसरपंच नें नगदी के साथ शील्ड का वितरण किया बताते चलें कि यहाँ तीन अलग अलग विधाओं में मानस मंडलियों के बीच प्रतिस्पर्धा चली, जिसमें दूर दूर से आई मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अखंड नवधा रामायण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। श्रद्धालुओं ने देर रात तक बैठकर मानस मंडलियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

प्रतियोगिता में तीन विधाओं में मानस मंडलियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए।

शास्त्रीय सुगम संगीत में
1. पिसीद
2. कोशिर
3. नेन्गुडीह

फिल्मी संगीत में
1. कोतमा कालरी
2. हिर्री बिलासपुर
3. जोंधरा

लोक संगीत में
1. बमणपूरी
2. लेवई
3. कवर्धा

सांत्वना पुरस्कार में
1. केंवटाडीह
2. कोहरौद
3. गिधपुरी

पुरस्कार वितरण समारोह में सरपंच तारा साहू और उप सरपंच भुनेश्वरी पटेल ने सभी विजेता मानस मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गाँव में भक्ति भावना बढ़ती है और हमारी संस्कृति और परंपरा जीवित रहती है। मानस मंडलियों के माध्यम से युवा पीढ़ी भी रामायण और भारतीय संस्कृति से जुड़ रही है, जो बहुत ही सुखद है।

आयोजकों ने बताया कि अखंड नवधा रामायण का आयोजन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से किया जाता है, जिसमें आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button