Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG बस्तर में PM मोदी का दिवाली धमाका,नक्सल गढ़ में जवानों संग मनाया जश्न, बोले- दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका देश..!

बस्तर। देश के सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बस्तर के करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस पहुंचकर नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। भारत माता की जय के नारों के बीच जवानों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बस्तर की धरती पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा बलों के जवानों के त्याग, बलिदान और तपस्या को नमन किया। उन्होंने करणपुर कैंप स्थित स्मारक पर नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए CRPF के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवाली के उत्सवी माहौल में जवानों ने प्रधानमंत्री के साथ पारंपरिक आदिवासी गीतों पर नृत्य किया। पीएम मोदी ने भी जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें मिठाई खिलाई। प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर सुरक्षा कर्मियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

नक्सलवाद के खिलाफ जीत को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2026 की दिवाली बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश ने नक्सलवाद और माओवादी हिंसा के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई में बड़ी जीत हासिल की है और देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।

पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों भारतीयों ने माओवादी हिंसा से जुड़े डर को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवान हों या देश के भीतर नागरिकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी, सभी उनके परिवार का हिस्सा हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश रोशनी का पर्व अपने परिवार और अपनों के साथ मना रहा है, तब वह भी अपने परिवार यानी सुरक्षा बलों के जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे हैं।

बस्तर के उस इलाके में, जिसे कभी नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था, प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दिवाली मनाना सुरक्षा बलों के अभियानों से आए बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है। भारत माता की जय के नारों से गूंजता करणपुर कैंप इस बार दीपावली के मौके पर देशभक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Related Articles

Back to top button