छत्तीसगढ़

CG- ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर घुसे शातिर चोर, पलक झपकते पार कर दिया 2 करोड़ का सोना, जंगल से गैंग के 4 लोग गिरफ्तार…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मोती ज्वेलर्स से हुई 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने की उठाईगिरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए महिला गैंग ने बाकायदा प्लान तैयार किया था। गैंग के सदस्य ग्राहक बनकर पैलेस रोड स्थित ज्वेलरी शॉप में पहुंचे और मौका मिलते ही सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में कुल छह लोग शामिल थे।

दरअसल, यह पूरी वारदात ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान संदिग्धों और स्कॉर्पियों की पहचान की गई, जिससे वह दुकान पहुंचे थे। वाहन को ट्रेक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव रायकोट पथरेली उड़वा तक पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपियों के नाम की पुष्टि की। इसके बाद 4 संदेहियों को पकड़ा गया है। वहीं सीसीटीवी में कैद वह संदिग्ध बच्ची में पुलिस के हाथ लगी, जिसने आभूषणों के डब्बे को झोले में डाला था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानिए पूरा मामला

घटना 7 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है. उस समय दुकान में दीपावली की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी दौरान एक महिला दुकान में मौजूद थी। उसने पहले आसपास नजर दौड़ाई और फिर मौका मिलते ही सोने के झुमकों से भरा डिब्बा उठा लिया। इसके बाद उसने डिब्बा अपने साथ आई बच्ची को पकड़ा दिया। बच्ची ने उसे अपने झोले में रख लिया। कुछ ही देर में महिला और बच्ची दुकान से बाहर निकल गईं।

डिब्बा गायब होने पर खंगाले गए CCTV फुटेज

कुछ समय बाद जब दुकान में सोने का डिब्बा नहीं मिला तो संचालकों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी डिब्बे का पता नहीं चलने पर दुकान के CCTV फुटेज चेक किए गए। फुटेज में महिला की पूरी गतिविधि सामने आई। इसमें वह पहले आसपास देखती है और फिर झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर बच्ची को देती नजर आ रही है।

इसके बाद दुकान संचालक ने डिब्बे में 1200 ग्राम सोने के जेवरात होने की बात कही। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है। एएसपी सुखनंदन सिंह राठौर ने बताया कि दिवाली के पहले दिन मोती ज्वेलर्स में उठाईगिरी का मामला आया था। दुकान संचालक ने 1200 ग्राम सोने के जेवरात पार किए जाने की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। स्कॉर्पियो वाहन को ट्रैक करने के बाद पुलिस आरोपियों के गांव तक पहुंची। रायकोट के जंगल में छिपे हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं 2 नाबालिगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। एक ऑटो भी जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button