छत्तीसगढ़

CG- 2 दोस्तों की मौत : मातम में बदली त्यौहार की खुशियां, बाइक हादसे में दो दोस्तों की मौत, इलाके में पसरा मातम……

कांकेर। गोवर्धन पूजा की रात नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैसाकर्रा के पास तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चारामा निवासी शेष देवांगन और राम पाल चकधारी के रूप में हुई है।

दोनों युवक गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसाकर्रा के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।

घटनास्थल के पास स्ट्रीट लाइट बंद होने की बात सामने आई है। हादसे की वजह की पुष्टि बाकी है। चारामा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button