छत्तीसगढ़

CG- भाई दूज पर छिन गया दो बहनों का इकलौता भाई, SKS प्लांट में आग से झुलसकर हुई दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम…..

धरसीवां। औद्योगिक इकाइयों में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाई दूज के पर्व पर सिलतरा स्थित एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम करने वाले 23 वर्षीय जामवंत वर्मा की आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। जामवंत अपनी दो बहनों का इकलौता भाई और माता-पिता का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, जामवंत वर्मा आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था। इलाजे के लिए उसे निजी अस्पताल लगाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के सामने पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जानिए क्या है मांगे?

प्रदर्शनकारियों की प्रबंधन के सामने प्रमुख पर 3 मांगें रखी है.

मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए.
मृतक की दोनों बहनों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च उठाया जाए.
मृतक के माता-पिता को पेंशन दी जाए.

Related Articles

Back to top button