CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय, इस दिन से शुरू होगा सत्र, जानें कितने दिन चलेगी सदन की कार्यवाही….

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा और 17 दिसंबर तक चलेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, शीतकालीन सत्र कुल चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा में सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। 14 दिसंबर से शुरू होने वाली कार्यवाही 17 दिसंबर तक जारी रहेगी।
चार दिनों तक चलेगी सदन की कार्यवाही
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, सदन की बैठकें चार दिनों तक आयोजित होंगी। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विधायी कार्यवाही होने की संभावना है। शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधानसभा की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि सत्र के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा होती है और सरकार तथा विपक्ष के बीच किन विषयों को लेकर बहस देखने को मिलती है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा।



