छत्तीसगढ़

CG- मड़ई मेले में खूनी वारदात, आइसक्रीम बेचने आए युवक पर चाकू से हमला, मची अफरा-तफरी….

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मड़ई मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। यहां आइसक्रीम बेचने आए राजस्थान निवासी युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात लोगों ने युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button