छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

बेमेतरा में मधुमेह के खिलाफ जंग का बिगुल, प्रचार रथ रवाना – शीघ्र जांच ही बचाएगी जान

बच्चों के टाइप-1 डायबिटीज पर बेमेतरा में विशेष फोकस, हर बुधवार को लगेगी विशेष क्लीनिक

बेमेतरा में मधुमेह के खिलाफ जंग का बिगुल, प्रचार रथ रवाना – शीघ्र जांच ही बचाएगी जान

 

बच्चों के टाइप-1 डायबिटीज पर बेमेतरा में विशेष फोकस, हर बुधवार को लगेगी विशेष क्लीनिक

बेमेतरा, 14 नवंबर 2026 / कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े तथा सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में 14 नवंबर को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम _“Early Action on Diabetes”_ रखी गई, जिसका उद्देश्य मधुमेह की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

 

कार्यक्रम के दौरान मधुमेह के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू, एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश चौबे (बाल मधुमेह / टाइप-1 डायबिटीज नोडल अधिकारी) एवं डॉ. दीपक निराला, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. कमल कांत मेश्राम, WJCF फाउंडेशन से डॉ. स्वाति शर्मा एवं जिला सलाहकार RMNCH+A डॉ. राहुल राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने उपस्थित प्रतिभागियों को मधुमेह के कारण, लक्षण, बचाव एवं संतुलित आहार तथा खान-पान में आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बाल मधुमेह / टाइप-1 डायबिटीज नोडल अधिकारी डॉ. नितेश चौबे ने बच्चों में होने वाले बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज), उसके लक्षण, उपचार एवं नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी प्रदान की।

 

एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. कमल कांत मेश्राम ने मधुमेह के विभिन्न पहलुओं, इसकी रोकथाम, नियमित जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। WJCF फाउंडेशन की डॉ. स्वाति शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में प्रत्येक बुधवार को बच्चों में होने वाले बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) के लिए विशेष क्लीनिक संचालित की जाती है, जिसमें WJCF फाउंडेशन द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मधुमेह की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि मधुमेह के संभावित लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य कराएं तथा संदिग्ध मरीजों को जांच एवं आवश्यक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आएं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों में बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) की जांच, उपचार एवं परामर्श के लिए प्रत्येक बुधवार को विशेष क्लीनिक संचालित की जाती है।

 

कार्यक्रम में जिला अस्पताल से NCD काउंसलर, NCD स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य विभाग की अपील: मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और समय पर उपचार अपनाएं। मधुमेह की शीघ्र पहचान ही स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button