छत्तीसगढ़

CG-बंपर जाॅब : नौकरी का शानदार मौका, 500 से ज्यादा पदों पर तीन जिलों में निकली भर्ती, देखें डिटेल……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी, कवर्धा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।
20 नवंबर शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, काली माता मंदिर के पास, ठाकुर पारा में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों (स्वतंत्र माईक्रोफिन प्रा.लि., रायपुर, पुस्कल एग्रोटेक लिमि., ब्रांच कवर्धा, फायर एडं सेफ्टी एडं डिसास्टर मैनेजमेंट, भिलाई, मध्य भारत सिक्यूरिटी सर्विस, रायपुर) द्वारा 250 पदों (तकनीकीध्गैर तकनीकी) पर भर्ती की जाएगी। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क एवं निजी क्षेत्र में कार्य करने के लिए है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक व तकनीकी योग्यता, आयु न्यूनतम 18 वर्ष, वेतन 8,000 से 22,000 है।

रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय की वेबपोर्टल में जाकर रोजगार मेला का अवलोकन कर सकते है। इच्छुक आवदेकों को रोजगार मेला में सम्मिलित होने के पूर्व रोजगार पंजीयन तथा रोजगार मेला पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त रोजगार मेला 20 नवंबर 2026 को अपने समस्त प्रमाण पत्रों मय छायाप्रतियों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 116 पदों पर भर्ती

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आगामी 20 नवंबर शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में चार निजी संस्थानों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 116 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम, पेंड्रा रोड द्वारा बीमा सखी के 25 एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैरियर जोन एजुकेशन सोसायटी, महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर द्वारा इलेक्ट्रिशियन इंस्ट्रक्टर, कोपा इंस्ट्रक्टर एवं फिटर इंस्ट्रक्टर के 2-2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, गौरेला द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों तथा श्रमिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है। रोजगार मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अथवा तीर्थराम मरकाम के मोबाइल नंबर 9754094200, सुरेश बेहरा के मोबाइल नंबर 7389504991 एवं निर्मल कांछी के मोबाइल नंबर 9926354144 पर संपर्क किया जा सकता है।

धमतरी में 162 से अधिक पदों पर भर्ती

युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग द्वारा 18 नवंबर 2026 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कुरूद में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें पांच निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 162 से अधिक अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

उपसंचालक, रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियों में पुशकल एग्रोटेक लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 एवं सेल्स ऑफिसर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह स्काई ऑटोमोबाइल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 एवं फिटर के 2 पद, टीमलीज सर्विसेज लिमिटेड द्वारा पिकर-पैकर के 50 पद, प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑफिसर के 35 पद तथा आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई (ऑटोमोबाइल मैकेनिक) तथा बीएससी कृषि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं संबंधित पदों की पात्रता के अनुरूप साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल

https://erojgar.cg.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय आईटीआई कुरूद में उपस्थित होकर अपने साथ रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना होगा।

जिला रोजगार विभाग ने जिले के अधिकाधिक पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले में शामिल होकर निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इसमें सम्मिलित होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button