CG-संख्यिकी अधिकारी निलंबित, करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप,जानिए पूरा मामला….

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में संभागीय संयुक्त संचालक ने बड़ी कार्रवाई की है। 2.27 करोड़ की हेराफेरी करने वाले सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला नारायणपुर जिले का है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के अभिलेखों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान कुल 2,27,73,000 रूपए की भारी राशि का अंतर मिला था। सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। नोटिस दिए जाने के बाद भी सहायक सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते की भूमिका को सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।



