धमतरी

धमतरी के जंगल में मिला अज्ञात शव, 7 महीने बाद भी नहीं सुलझी पहचान की गुत्थी; पुलिस ने जारी किया हुलिया, आप भी पहचानने में करें मदद

धमतरी। जिले के दुगली थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल में करीब सात महीने पहले मिले एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक बार फिर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई गई है। पुलिस द्वारा पहचान के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आखिर कौन था यह शख्स?

पुलिस द्वारा जारी हुलिए के अनुसार मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच थी। शरीर दुबला-पतला, रंग सांवला और चेहरा लंबा था। उसके दांत बाहर की ओर दिखाई देते थे, जबकि बाल अधपके थे।

मृतक ने काला-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहन रखा था। पुलिस ने इसी हुलिए और पहनावे के आधार पर लोगों से पहचान में सहयोग करने की अपील की है।

एक जानकारी से मिल सकता है परिवार को अपना सदस्य

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि जारी फोटो और मृतक के हुलिए को ध्यानपूर्वक देखें। यदि किसी व्यक्ति का कोई परिचित, रिश्तेदार या परिवार का सदस्य लंबे समय से लापता है और उसका हुलिया इससे मेल खाता है, तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को उसके बिछड़े सदस्य के बारे में जानकारी दिला सकती है।

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है—थाना प्रभारी, दुगली: 94791-91327

पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी: 9479192299

फोन: 07722-231344

धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि अज्ञात मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button