अन्य ख़बरें

ग्राम गिधपुरी में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव, अब 25 नवंबर को होगा आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//ग्राम गिधपुरी में आयोजित होने वाली एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। लगातार बारिश होने के कारण प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया गया है।

आयोजक टीम जय मां चंडी ग्राम गिधपुरी की ओर से जारी अति आवश्यक सूचना में बताया गया है कि समस्त खिलाड़ी बंधुओं एवं कबड्डी प्रेमियों को सूचित किया जाता है कि ग्राम गिधपुरी में आयोजित होने वाली एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 21 नवंबर 2026 को निर्धारित थी।

लेकिन लगातार बारिश होने के कारण प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया जा रहा है। अब यह प्रतियोगिता दिनांक 25 नवंबर 2026 को दिन बुधवार को आयोजित की जाएगी।

आयोजक टीम ने समस्त खिलाड़ी बंधुओं से निवेदन किया है कि पुरानी निर्धारित तिथि पर मैच खेलने हेतु न आएं तथा नई तिथि को ध्यान में रखें।

साथ ही मस्तूरी ब्लॉक कबड्डी संघ से सादर निवेदन किया गया है कि आप सभी खिलाड़ी बंधुओं एवं कबड्डी प्रेमियों से सहयोग की अपेक्षा है। प्रतियोगिता की नई तिथि को सफल बनाने में अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button