छत्तीसगढ़

CG-BJP विधायक ललित चंद्राकर को BJP में बड़ा पद, OBC मोर्चा के बने राष्ट्रीय महामंत्री,खम्हन ताम्रकार राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल…

डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण से भाजपा विधायक ललित चंद्राकर को पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्हन ताम्रकार को ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय ने 21 नवंबर को इन नियुक्तियों की सूची जारी की है। इसमें दोनों नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य दायित्वों के लिए नियुक्तियां की गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस सूची में देश के अलग-अलग राज्यों के नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से दो नेताओं को जगह मिली है।

ताम्रध्वज साहू को हराकर बने विधायक

ललित चंद्राकर दुर्ग जिले की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाया था।

चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से हुआ। चंद्राकर ने उन्हें हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद से वे दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में विधायक के रूप में सक्रिय हैं।

अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश से बाहर राष्ट्रीय संगठन में भी जिम्मेदारी सौंपी है। ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से उन्हें संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा

Related Articles

Back to top button