छत्तीसगढ़

CG-दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक के परखच्चे उड़े,मौके पर ही तीन लोगो की गई जान…

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र की है। आज दोपहर रायपुर से एक बस सक्ती होते हुए जा रही थी। इसी बीच डभरा के छवारिपाली पेट्रोल के पास बाइक सवार तीन युवकों को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, तीनों युवक गंभीर हालत में सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगोें ने तत्काल इसकी सूचना डभरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। लहूलुहान हालत में तीनों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की।

पुलिस ने मृतकों में दो की शिनाख्त हरिशंकर, शिव कुमार के रूप में की गई। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button