छत्तीसगढ़

CG खेल-खेल में मौत : खेलते-खेलते दोस्तों के साथ पेड़ पर चढ़ा मासूम, गिरने से गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…..

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के महुआकापा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां पेड़ से गिरने के कारण 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, 9 वर्षीय विकेश कुमार, पिता स्वर्गीय हिरेंद्र कुमार, रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ गांव के स्कूल के पास पेड़ पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा।

हादसे में विकेश को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही इसने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button