CG BEMETARA :बाल विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चोरभट्टी में निकाली गई मशाल रैली, ग्रामीणों को किया जागरूक
बाल विवाह जागरूकता

CG BEMETARA :बाल विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चोरभट्टी में निकाली गई मशाल रैली, ग्रामीणों को किया जागरूक
संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784
बेमेतरा:बाल विवाह, कम उम्र एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए 27 नवंबर के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिले की ग्राम पंचायत चोरभट्टी में VSWO एवं Just Rights for Children Alliance के सहयोग से जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई
इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में मशाल रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से बाल विवाह बंद करो, बच्चों का बचपन बचाओ और बाल विवाह मुक्त समाज बनाओ जैसे संदेश दिए गए।

ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा बाल विवाह की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखा ओमप्रकाश पात्रे, सचिव राजकुमार साहू, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से सुश्री इन्द्राणी सिंह, डालसा (DLSA) से पंकज धुर्वे तथा VSWO की जिला प्रभारी सुश्री समृद्धि शर्मा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और इसे समाप्त करने के लिए पंचायत, प्रशासन एवं समुदाय की सामूहिक भागीदारी बेहद आवश्यक है।
**VSWO एवं Just Rights for Children Alliance** द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान एवं सामुदायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।




