छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कधमतरी

कुरुद में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

“समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है”

कुरुद में गैर-संचारी रोगों पर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

“समय पर पहचान और जागरूकता से बच्चों एवं समुदाय को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सकता है”

जिला धमतरी के अंतर्गत सिविल अस्पताल कुरुद में जिला स्वास्थ्य विभाग, धमतरी द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर-संचारी रोगों (NCDs) पर विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं रेफरल को बढ़ावा देना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

 

शिविर के दौरान 236 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रतिभागियों को चिकित्सकीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा तथा आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में विशेष रूप से सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes), जन्मजात हृदय रोग (CHD), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर समुदाय को जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों—जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी—की जानकारी साझा की गई तथा ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। साथ ही सिकल सेल रोग की समय पर स्क्रीनिंग, नियमित उपचार एवं निरंतर परामर्श के महत्व को भी सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया।

कार्यक्रम में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों एवं समुदाय के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करने तथा समय पर उपचार से जटिलताओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर रेफरल और परिवार स्तर पर जागरूकता बच्चों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों में गंभीर बीमारियों की रोकथाम और बेहतर प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ए के टोडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, धमतरी के मार्गदर्शन में तथा डॉ प्रिय कंवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला NCD सलाहकार, विकासखंड स्तर से डॉ हेमराज देवांगन,खंड चिकित्सा अधिकारी,कुरुद रोहित पांडेय, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं चिरायु टीम का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेंद्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ के नेतृत्व में, यूनिसेफ टीम तथा डॉ. डी. श्याम कुमार डायरेक्टर MCCR ट्रस्ट के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button