CG – पोड़ी (सीपत) में चना बीज का वितरण 35 हेक्टेयर के लिए किसानों को मिला बीज धान बीज MTU 1165 के उत्पादन की किसानों ने की जमकर तारीफ पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//कृषि विभाग द्वारा मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पोड़ी (सीपत) में NFSNM योजना के अंतर्गत राइस चना प्रदर्शन में चना बीज का वितरण किया गया। इस दौरान 35 हेक्टेयर के लिए किसानों को चना बीज दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बीज पाकर किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
खरीफ के धान बीज के उत्पादन से किसान खुश…
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने खरीफ में कृषि विभाग से वितरित MTU 1165 धान बीज के उत्पादन की जमकर प्रशंसा की। किसानों ने बताया कि इस बीज से उन्हें अच्छा उत्पादन मिला है।
किसानों ने कहा कि विभाग की योजनाओं से खेती में फायदा हो रहा है और उन्हें सही समय पर अच्छा बीज मिल रहा है। किसानों ने कृषि विभाग की योजनाओं की सराहना की और आगे भी इसी तरह सहयोग मिलने की उम्मीद जताई।
अधिकारियों ने दी खेती की जानकारी…
कार्यक्रम में अधिकारियों ने किसानों को चना की खेती के बारे में जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि चना की बुवाई के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, बीज की मात्रा कितनी रखनी चाहिए और खाद-पानी का प्रबंधन कैसे करना चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद किसानों को नई तकनीक से जोड़ना है, ताकि कम लागत में ज्यादा उत्पादन मिल सके।
ये रहे मौजूद…
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य विजय गुप्ता, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस. के. टोंडे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दिग्विजय सिंह क्षत्री, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सतीश खरे, कृषक मित्र द्वय सुरेश पटेल, विनोद साहू और ग्राम पंचायत पंच के साथ बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी किसानों से योजनाओं का लाभ लेने और समय पर बुवाई करने की अपील की।
