अन्य ख़बरें

CG – केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का दौरा, सीपत, दर्रीघाट, भुरकुंडा और सोन में किए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर्रा में ग्रामीणों और बच्चों ने किया आत्मीय स्वागत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कई विकास कार्यों के भूमिपूजन और शिलान्यास को लेकर जनता के बीच पहुंचना हुआ। इस दौरान उन्होंने सीपत, दर्रीघाट, भुरकुंडा और सोन सहित कई गांवों में किए गए वादों को पूरा करते हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

किए गए वादों को किया पूरा…

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने दौरे के दौरान कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है।

सड़क, नाली, भवन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

कर्रा में हुआ आत्मीय स्वागत…

जब केंद्रीय राज्य मंत्री मस्तूरी दर्रीघाट के समीप ग्राम पंचायत कर्रा पहुंचे, तब ग्रामीणों और बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। बच्चों ने फूल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। तब केंद्रीय मंत्री नें भी फूल मालाओ से बच्चों का स्वागत किया औऱ बच्चों कों निचे झुकर माला पहनाते औऱ दुलारते नजर आए,ग्रामीणों के प्रेम और स्नेह को देखकर केंद्रीय मंत्री काफी खुश नजर आए।

इस आत्मीय स्वागत की तस्वीर और वीडियो को केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट में भी साझा किया और ग्रामीणों को आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद भी कहा।

ये रहे साथ…

इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, कर्रा सरपंच और अनेक कार्यकर्ता साथ रहे।

यह स्वागत देवरीखुर्द युवा मिर्चा मंडल अध्यक्ष टीकम कौशिक (बिट्टू) की अगुवाई में किया गया।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल…

विकास कार्यों के भूमिपूजन और शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जिन कार्यों की मांग की जा रही थी, वे अब शुरू हो रहे हैं। इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Related Articles

Back to top button