Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Job Alert : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बैंकों में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, यहां होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, देखें डिटेल….

महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 मार्च 2025 को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में NIIT लिमिटेड द्वारा निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक एवं एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के क्रमशः 20 एवं 10 पदों के लिए तथा एचडीएफसी बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए से 36,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

उक्त पद हेतु आईसीआईसीआई बैंक के लिए 18-25 वर्ष, एचडीएफसी बैंक के लिए 18-28 वर्ष एवं एक्सिस बैंक के लिए 18-30 वर्ष होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button