सदानंद सिंह यादव अंगिका साहित्य सेवा भूषण सम्मान के लिए चयनित…

सदानंद सिंह यादव अंगिका साहित्य सेवा भूषण सम्मान के लिए चयनित
रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की प्रदेश कार्यकारिणी के चयन समिति ने साहित्यिक सेवा,विशेष रूप से अंगिका के संवर्धन के लिए कवि एवं लोकगायक सदानंद सिंह यादव को “अंगिका साहित्य सेवा भूषण” सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यादव हिन्दी के साथ-साथ अंगिका में भी समय-समय पर रचनाएं लिखते रहते हैं।
यादव सिर्फ अपनी रचनाओं को ही स्वरबद्ध कर नहीं गाते अपितु पुराने प्रचलित संस्कार गीत,लुप्तप्राय गीत आदि को भी गाकर पुरानी पीढ़ी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।श्री यादव को आगामी 9 मार्च को झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के होली मिलन सह सम्मान समारोह में रांची के दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल कमड़े में अति विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा दिया जाएगा।
इससे पहले भी यादव को लेखन एवं गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है जिनमें से ” तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान “,”साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान “,”शब्द शिल्पी सम्मान “आदि प्रमुख हैं।
इसके अलावा यादव, विदेश मंत्रालय (भारत सरकार),झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड, वन उत्पादकता विभाग द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं।साथ ही विभिन्न मंचों एवं अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाता रहा है।श्री यादव का कहना है कि सम्मानित होना व्यक्ति को ऊर्जान्वित करता है।अंगिका समाज का उन्होंने आभार प्रकट किया।