Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG JOB अलर्ट : रोजगार पाने का शानदार मौका, 8 से 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी, इस तारीख को होगा जॉब फेयर का आयोजन, देखें डिटेल….

रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सोमवार, 10 मार्च को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में सोमवार, 10 मार्च सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर और सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रजेंटेटिव एवं कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के 190 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार ₹8,300 से ₹30,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वयं के दुपहिया वाहन का लाइसेंस, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button