Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

Pandit Pradeep Mishra Sehore Wale In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का हो रहा आगमन,इस दिन से भक्तों को सुनाएंगे शिव पुराण…

जशपुर जिले में स्थित विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग मधेसर महादेव के समीप देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे।

डेस्क : जशपुर जिले में स्थित विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग मधेसर महादेव के समीप देश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण की कथा सुनाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, 21 से 27 मार्च तक यहां कथा का आयोजन किया गया है। हिंदू संगठन के लोगों का मानना है कि, ईसाई मिशनरी बाहुल्य जशपुर जिले में शिव पुराण कथा का धार्मिक आयोजन से जिले में धर्मांतरण की लगातार हो रही घटनाओं में कमी आएगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने भी शनिवार को जिले वासियों से सहपरिवार पहुंच कर इस कथा सुनने का आमंत्रण दिया है। इसके बाद से हिंदू संगठन के नेताओं का भी उत्साह बढ़ गया है। जनजातीय सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह का कहना है कि, इस धार्मिक आयोजन से जिले में धर्मांतरण की लगातार हो रही घटनाओं में निश्चित ही कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का धर्मांतरण से व्यथित होकर बस्तर से जशपुर तक एक अभियान चलाया है। जशपुर में शिव पुराण कथा का वाचन से आदिवासी बहुल इलाकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button