CG – घर के छत के उपर रखे पुराने बर्तन एवं एक भारत गैस सिलेंडर तथा पड़ोस के घर मे रखे चिलहर पैसा को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया, CCTV कैमरा में वीडियो हुआ कैद, आरोपी गिरफ्तार…

चोरी के एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोधघाट थाना क्षेत्र का हैं मामला
एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
नाम आरोपी :- 1. दुर्गेश दाहिया पिता संतोष दाहिया उम्र 21 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड जगदलपुर
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संतोषी वार्ड में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी अभिषेक सिंह पिता राम सुभग सिंह ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.03.24 के रात्री 02:00 बजे इसके घर के छत के उपर रखे पुराने बर्तन एवं एक भारत गैस सिलेंडर तथा पड़ोस के घर मे रखे चिलहर पैसा को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट थाना बोधघाट में अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।
उक्त टीम के द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरा का अवलोकन कर संदेह के आधार पर दुर्गेश दहिया पिता संतोष दाहिया उम्र 21 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड खत्री गली जगदलपुर से पूछताछ किया गया उक्त संदेही के द्वारा अपराध घटित करना कबूल करते हुए चोरी किये हुए चोरी हुए बर्तन व भारत गैस सिलेंडर को पेश करने से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक अरुण मरकाम
स.उ. नि. – दिनेश उसेंडी
प्र.आर. – सुनील मनहर, प्रकाश मनहर
आरक्षक – होरी लाल आर्मो