छत्तीसगढ़
CG – गहराया जल संकट : छत्तीसगढ़ के इस जिले के कलेक्टर ने घोषित किया जलाभाव ग्रस्त जिला, नए बोर वेल खनन पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक, देखें आदेश…..

बिलासपुर। सूखते जल स्रोत और रसातल में जाते भूजल ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने एक आदेश जारी कर बिलासपुर जिले को जलाभाव ग्रस्त जिला घोषित कर दिया है। इसके साथ ही नए बोर वेल खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। बोर वेल खनन के साथ ही जल स्रोतों के अनावश्यक दोहन पर भी तत्काल रोक लगा दी है। कलेक्टर ने जिले में निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंप दी है।
देखें कलेक्टर का आदेश