CG ब्रेकिंग : नौकरी से निकाले गए ये कर्मचारी, जानें क्यों दिखाया गया बाहर का रास्ता, सामने आई ये बड़ी वजह…..

धमतरी। धमतरी निगम में पहली बार 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को काम से निकला गया है। दरअसल, निगम प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद शिकायत का हवाला देकर इन कर्मचारियों को हटाया गया है। हटाये गए कर्मचारियों में सफ़ाई कर्मी ,ऑपरेटर,कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व शाखा में कार्यरत थे। कुछ कर्मचारी 15 साल, तो कुछ कर्मचारी 10 सालो से निगम में सेवा दे रहे थे। सालों से कार्यरत कर्मचारियों को अचानक हटाए जाने पर कर्मचारी सदमे में है।
धमतरी में लंबे समय से कार्यरत 19 प्लेसमेंट कर्मचारियों को आज निगम ने बाहर का रास्ता दिखाया है। दरअसल, निगम प्रशासन को लंबे समय से इन कर्मचारियों के ख़िलाफ़ शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद हटाया गया है। हटाए गए प्लेसमेंट कर्मचारियों में जल विभाग के 2 प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के 5, स्वक्षता कमांडो 5, अंडर 30 प्लेसमेंट में 5, भवन अनुज्ञा शाखा के 2 कर्मचारी शामिल हैं। अचानक हटाए जाने पर इन कर्मचारी में काफ़ी रोष देखा जा रहा है। हटाए गए कर्मचारियों में कोई 15 तो कोई 10 साल से सेवा दे रहा है। अचानक हटाए जाने पर इनके ऊपर रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
हटाए गए कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों से मिलाकर कर काम से नहीं हटाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने इन कर्मचारियों की नहीं सुनी। प्लेसमेंट कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष ने काम में पृथक करने की ठोस कारण नहीं दिया गया। वहीं, महापौर को भी हटाए जाने की जानकारी नहीं है। इन कर्मचारियों का कहना है कि, अधिकारी की मनमानी है। वापिस काम में नहीं रखने की स्थिति में हटाये गए कर्मचारियों के साथ निगम कार्यालय के समाने प्रदर्शन करने की बात कही है।