CG – साल 2025-26 का संपत्ति कर जमा किये जगदलपुर महापौर संजय पांडेय…

साल 2025-26 का संपत्ति कर जमा किये जगदलपुर महापौर संजय पांडेय
जगदलपुर महापौर संजय पांडेय ने दिया साल 2025-26 का संपत्ति कर
जगदलपुर। करो को सरकार के लिए राजस्व के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है।रविवार को जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक मुश्त संपत्ति का भुगतान किया। जो नगर पालिका निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 मे संपत्ति कर देने वाले बने। संपत्ति कर जमा करने के साथ-साथ महापौर ने निर्धारित समयवधि मे करो (टेक्स) का भुगतान कर छूट का लाभ भी प्राप्त किये। रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड मे स्थित उनके आवास में नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन की उपस्थिति में राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व मे संपत्ति कर जमा किये।
महापौर संजय पांडे ने कहा सभी संपत्ति कर पटाये और मिलने वाले छूट का लाभ ले। हम सभी समय से पहले संपत्ति कर जमा करें। जिससे हम सभी को टेक्स का लाभ मिल सके।
वित्तीय वर्ष 2025–26 मे 01 अप्रैल 2025 से 31 मई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 06.25 प्रतिशत की छूट दी गई है. 01 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 05 प्रतिशत की छूट दी गई है. 01 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 04 प्रतिशत की छूट दी गई है एवं 01 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक संपत्ति कर जमा करने पर 02 प्रतिशत की छूट नगर निगम द्वारा दी गई है।
नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के अंतर्गत मात्र चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक मुस्त संपत्ति कर का भुगतान करने पर छूट दी गई है।
इस अवसर पर निगम के अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, संग्राम सिंह राणा, विनय श्रीवास्तव, अभिषेक शेट्टी,जय शर्मा, पंकज आचार्य, संतोष नाग,शशि नाथ पाठक, सूरज श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।