CG ब्रेकिंग न्यूज़: भाजपा उतई मंडल ने नगर पंचायत उतई तिरंगा चौक मीनिमता प्रतिमा स्थल में मनाई अंबेडकर जयंती…… दीप जला कर दी श्रद्धांजली…..बाबासाहेब के विचारों को किया याद…..
CG Breaking News: BJP Utai Mandal celebrated Ambedkar Jayanti at Nagar Panchayat Utai Tiranga Chowk Minimata statue site...... paid tribute by lighting lamps..... remembered the thoughts of Babasaheb.....

14/अप्रैल/2025 दुर्ग:-उतई में अंबेडकर जयंती की पर आज सुबह भाजपा ने किया आयोजन उतई में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ बाबासाहेब के योगदान और विचारों को याद किया गया।भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने कहा कि बाबासाहेब का सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने किया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने बाबासाहेब के जीवन से जुड़े स्थलों को भव्य रूप दिया है।उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश के महू में बाबासाहेब का जन्म स्थल भव्य बनाया गया है। लंदन में उनके पढ़ाई स्थल को भारत सरकार ने खरीदकर वहां भव्य भवन का निर्माण किया।कश्मीरी गेट पर उनके जीवन के अंतिम स्थल को भी दिव्य बनाया गया है।महामंत्री सोनू राजपूत ने कहा कि बाबासाहेब ने भारत का संविधान लिखकर देश को सम्मान से जीना सिखाया।निर्वतमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाला वर्मा,ने बाबासाहेब को सर्व समाज का नेता बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर,महामंत्री सोनू राजपूत,निर्वतमान मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू,उतई नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख, प्रवीण कुमार यदु,घनश्याम चंद्राकर,विमला कामडे,नरेंद्र साहू,रूपेश पारख,फलेद्र राजपूत,लक्ष्मीनारायण साहू,संगीत रजक, लता सोनवानी,भीमसेन सिन्हा, खुबीराम साहू,शिव ठाकुर,विजयलक्ष्मी साहू,खुबीराम साहू,चंदू देवांगन,सोहन रिगरी,हरीश यादव,विनोद कुमार,तारकेश्वर साहू,चंद्राकर,नीलम गढे,राहुलदेव यादव,ममता चंद्राकर,दानेश्वरी देशमुख,शितल रात्रे,उमेश बंजारे,सुनीता वर्मा, गुलशन वर्मा,सहित अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।