छत्तीसगढ़
CG Politics : कांग्रेस ने 10 नगर निगमों में घोषित किए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने नगर निगमों में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में कांग्रेस पार्षदों के बीच नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष और जय श्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले पार्षद संदीप साहू को रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया था, लेकिन अब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी समिति (PCC) ने आदेश में संशोधन करते हुए आकाश तिवारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
देखिये पूरी लिस्ट….