आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन
आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का राशिफल मेष, (Today’s Aries Horoscope, 18 april 2025)
आज कोई आपके व्यवहार की तारीफ कर सकता है। परिवार के लोग आपसे किसी बड़े निर्णय पर सलाह ले सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर आपके बीच तनाव चल रहा था तो आज बातचीत कर उसे सुलझा सकते हैं। कोशिश करें कि आज के दिन छोटी-मोटी यात्रा पर जाएं।
आज की सलाह: शनिदेव को तेल का अभिषेक करें। पारिवारिक जीवन में शांति और खुशियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 75
आज का राशिफल वृषभ, (Today’s Taurus Horoscope, 18 april 2025)
आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी स्वास्थ्य खुशनुमा बना रहेगा। आय में वित्तीय सुधार होने की संभावना है। अगर आपकी परिवार में किसी से अनबन रही है तो आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की बातों में आकर भावुकता के साथ कोई भी निर्णय लेने से बचें।
आज की सलाह: पक्षियों को अनाज खिलाएं। रिश्ते को मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 11
आज का राशिफल मिथुन, (Today’s Gemini Horoscope, 18 april 2025)
आज आपका दिन काफी मौज-मस्ती भरा बीत सकता है। इसके बाद का समय आप यात्रा में बिताएंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी आज अधिक हो सकता है। धैर्यवान बने रहें। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। भाई से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
आज की सलाह: करियर में तरक्की के लिए जरूरतमंद को खाने की सामग्री दान करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 40
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 18 april 2025)
आज आपका स्वास्थ्य काफी सकारात्मक रहेगा। लेकिन आपको उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से बचना है। भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। रिश्तेदारों से मेल मिलाप कर सकते हैं। रोमांटिक मूड में प्रेमी के साथ नजर आएंगे। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।
आज की सलाह: मछलियों को आटा खिलाएं। व्यापार और स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 25
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 18 april 2025)
आप किसी बड़ी चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन आपको इसके लिए धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। प्रेमी के सामने अपनी भावनाओं को हावी न होने दें। दोस्तों से सतर्क रहें नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आज की सलाह: सुबह और शाम 11 बार ॐ नमो भगवते रुद्राय का जाप करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 18 april 2025)
स्वास्थ्य की समस्या को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द आराम मिलेगा। जमीन या प्रॉपर्टी के मामलों में अच्छा खासा पैसा आने की संभावना है। अगर कोई आपसे किसी कारणवश निराश हो सकता है तो उसे मनाने का कार्य करें। जीवनसाथी आपसे असहमति दर्ज करा सकते हैं।
आज की सलाह: कुष्ठ रोगियों और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें, प्रेम जीवन अच्छा गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 65
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 18 april 2025)
सामाजिक समारोह में शामिल होने से आपके अंदर कॉम्फिडेंस आएगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी को आप पैसे उधार देने से बचें। धैर्य के साथ कार्य करें लाभ जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ खूबसूरत पलों को बिताने का कार्य करें।
आज की सलाह: मिट्टी के तंदूर में बनी रोटियां गरीबों में बांटें, आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 24
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 18 april 2025)
प्रभावशाली लोगों से दूरी बनाने का प्रयास करें। अप्रत्याशित खर्च आपके सामने आ सकते हैं। स्वभाव जिद्दी न रखें। वैवाहिक जीवन को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करें। माता-पिता के साथ समय बिताएं।
आज की सलाह: 11 बार ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 55
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 18 april 2025)
आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा काफी ठीक ठाक रहेगा। यात्रा करने की वजहों से शारीरिक थकावट हो सकती है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। ससुराल वालों से आर्थिक मदद मिल सकती है। जिसका सही जगह पर उपयोग करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: भगवान भोलेनाथ को घास (दूर्वा) चढ़ाएं, दिन खुशी-खुशी बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 90
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 18 april 2025)
आपका आज आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। आप पल का लुफ्त उठाएं। अपनी बातों को बेवाकी के साथ रख सकते हैं। कोई नया कार्य आपके सामने आ सकता है। अगर आप घर से दूर रह रहे हैं, तो माता-पिता से फोन पर बात जरूर करें। नहीं तो घर की याद सता सकती है।
आज की सलाह: वृध्दा आश्रम जाकर कुछ मदद करें या दान दें। पारिवारिक सुख-समृध्दि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 66
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 18 april 2025)
कुंभ राशि वालों को आज किसी पर शक करने से बचना चाहिए। परिवार में अगर कोई बुज़ुर्ग हैं तो आपकी आर्थिक मदद कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशहाली भरा बीतेगा। रोमांटिक रिश्ते में खुद पर नियंत्रण रखें।
आज की सलाह: हनुमान मंदिर में शाम के वक्त दीया जलाएं, सकारात्मकता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 88
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 18 april 2025)
मीन राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। धन को लेकर कड़ी मेहनत भी करेंगे। पारिवारिक लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो वे आपसे नाराज होते दिख सकते हैं। बहस या असहमति होने की संभावना है। आज आप खुले विचारों के साथ कार्य करें।
आज की सलाह: माथे पर सिंदूर का टीका लगाएं, परिवार में खुशहाली आएगी।
भाग्यशाली रंग: रॉयल ब्लू, लकी नंबर: 22