राशिफल

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 20 april 2025)
आज आपका पड़ोसियों से मतभेद होने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का दबाव पड़ सकता है। लेकिन आपको अपने दिमाग से धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। समय की कमी की वजह से आपके ऊपर कोई नाराज हो सकता है।
आज की सलाह: घर के आसपास केले का पेड़ लगाएं। आर्थिक स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 20

आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 20 april 2025)
आज आपके व्यक्तिगत मुद्दे मन की शांति को प्रभावित कर सकते हैं। इससे बचने का आपको रास्ता निकालना है। निवेश करने से काफी लाभ की उम्मीद है। पड़ोसी के साथ विवाद की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। मानसिक शांत बनाए रखने का प्रयास करें।
आज की सलाह: मछलियों को दाना खिलाएं। प्रेमी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 7

आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 20 april 2025)
आज आपको शांत रहकर चुनौतियों का सामना करना है। भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। किसी का हुलिया देखकर उसके प्रति गलत राय न बनाएं। उस पर टिप्पणी करने से बचें। जीवनसाथी का आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।
आज की सलाह: मां शारदे का दर्शन कर तिलक लगाएं, आर्थिक समृध्दि आएगी।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 20 april 2025)
प्रभावशाली लोगों का आपके ऊपर हाथ हो सकता है। लेकिन आपको काफी सतर्क होकर ही कार्य करना होगा। नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। कई स्रोतों से आय हो सकती है। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शाम का आनंद ले सकते हैं।
आज की सलाह: हल्दी, दाल, केसर, सूरजमुखी और पीले कपड़े दान करें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 20 april 2025)
सेहत को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन आपको खानपान पर ध्यान देना है ताकि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या न उत्पन्न हो। आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हर किसी के सामने खुलकर बात करने से बचें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।
आज की सलाह: पारिवारिक सदस्यों के साथ फिल्म देखें। रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 90

आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 20 april 2025)
आज के दिन कुछ काम आपके अनुकूल नहीं होंगे। जिसकी वजह से आपका दिन काफी तनाव भरा रह सकता है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप दिल खोलकर बात कर सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
आज की सलाह: मंदिरों पर दूध चढ़ाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: फिरोजा, लकी नंबर: 40

आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 20 april 2025)
आज आपको अपने अंदर की रचनात्मकता का उपयोग करने का प्रयास करना है। दिमाग को बिल्कुल शांत रखें। नहीं तो आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने का प्रयास करें। अविवाहित हैं तो कहीं से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
आज की सलाह: धार्मिक स्थानों पर पूजा स्थल में नारियल और बादाम चढ़ाएं। प्रेम जीवन में समृद्धि आएगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 22

आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 20 april 2025)
बच्चों के करियर को लेकर आपको चिंता सता सकती है। उससे बचने का प्रयास करें। दूसरों को प्रभावित करने के चक्कर में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इससे बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। जिसकी वजह से दोनों के बीच नाराजगी हो सकती है।
आज की सलाह: हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वित्तीय भाग्य को आकर्षित करता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 24

आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 20 april 2025)
आपका खुशमिजाज स्वभाव किसी को परेशानी में डाल सकता है। यानी कि कोई आपसे नाराज हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति आपकी मजबूत रह सकती है। किसी के बहकावे में आकर बेवजह खर्च करने से बचें। दिन में मानसिक शांति और धैर्य बनाए रखें
आज की सलाह: परिवार के लोगों का सम्मान करें। रिश्ते में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 11

आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 20 april 2025)
आज आपको किसी का डर या चिंता सता सकती है। सकारात्मक सोच और सकारात्मक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन किसी व्यक्ति से आज आपको अप्रत्याशित सहयोग और सौभाग्य मिल सकता है। बचपन के साथी से मुलाकात की संभावना है। पुराने दिनों को लेकर चर्चा हो सकती है।
आज की सलाह: गाय को खाना दें, सामंजस्यपूर्ण दिन गुजरेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5

आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 20 april 2025)
दूसरों के बारे में आज आप खुलकर बोल सकते हैं। जिसकी वजह से आपके खास लोग थोड़ी सी नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। ऊर्जावान बने रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
आज की सलाह: सुबह-सुबह गुनगुना पानी पिएं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 2

आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 20 april 2025)
आज आप दूर यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में वित्तीय राहत मिलने की संभावना है। परिवार में आज यादगार दिन बीत सकता है। खूबसूरत ऊर्जा का भरपूर लाभ उठाएं। यात्रा का योग बन रहा है। छुट्टी बिताने के लिए जा सकते हैं।
आज की सलाह: माथे पर केसर का तिलक लगाएं। स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला, लकी नंबर: 85

Related Articles

Back to top button