छत्तीसगढ़

CG Engineer Corruption: आसामी निकला बिलासपुर का इंजीनियर, CBI ने एक किलो सोना और 70 लाख कैश किए बरामद..

रेलवे में ठेके के बदले रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में फंसे रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के खिलाफ CBI की कार्रवाई तेज हो गई है

डेस्क : रेलवे में ठेके के बदले रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में फंसे रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के खिलाफ CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक की जांच में उनके और उनके भाई के खिलाफ बेनामी संपत्ति (CG Engineer Corruption) और भारी नकदी मिलने का सिलसिला जारी है।

CBI ने 25 अप्रैल 2025 को रांची में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद को झाझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मचारी से 32 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद बिलासपुर में विशाल आनंद, झाझरिया कंस्ट्रक्शन के एमडी सुशील झाझरिया और कर्मचारी मनोज पाठक को भी गिरफ्तार किया गया।

रांची, दिल्ली, बिलासपुर में मिला बड़ी मात्रा में कैश

CBI की छापेमारी में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई (CG Engineer Corruption) को रांची के आवास से 20 लाख नकद और एक किलोग्राम सोना मिला है। वहीं बिलासपुर स्थित घर से 18 लाख रुपए नकद और अन्य स्थानों से कुल मिलाकर 70 लाख नकद जब्त किए गए हैं। हालांकि, CBI ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस मामले में और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।

ज्वेलरी शॉप, गारमेंट शोरूम और फैक्ट्री भी उजागर

CBI की जांच में सामने आया है कि विशाल आनंद (CG Engineer Corruption) और उनके परिजनों के नाम पर रांची में ज्वेलरी और डायमंड शॉप भी है। रेडीमेड गारमेंट्स का शोरूम है। फ्लैट्स और एक कॉम्प्लेक्स है। बिहार के बेगूसराय में एक फैक्ट्री भी संचालित हो रही है। CBI इन सभी संपत्तियों की आय के स्रोत और वैधता की जांच कर रही है।

रांची से लेकर बिलासपुर तक तैनाती

विशाल आनंद बिलासपुर में लंबे (CG Engineer Corruption) समय तक पदस्थ रहे हैं और इससे पहले रांची डिवीजन में सीनियर डीईएन (कोऑर्डिनेशन) और रेल कॉर्पोरेशन में भी कार्यरत थे। उनकी पिछली पोस्टिंग्स और उससे जुड़ी परियोजनाओं की भी CBI बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button