छत्तीसगढ़

CG – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक कार्यालय नयापारा में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उन समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया…

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधायक कार्यालय नयापारा में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उन समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जिसमें मुख्यतः पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी का नवनिर्माण,राजस्व संबंधी प्रकरण, विधुत संबंधित व अन्य समस्याओं से अवगत होकर तत्काल कार्रवाई करते जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण किया गया।

वहीं सड़क, पुलिया, नाली ,बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द आगामी दिनों में निराकरण करने की बात कही। क्षेत्र की जनता से जिस उम्मीदों से जगदलपुर विधानसभा का श्री किरण देव को विधायक बनाया है उन उम्मीदों पर सजगता से जनमानस के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा क्षेत्र के देवतुल्य जनता से प्रतिदिन भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है।

जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी ना हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारी सरकार में क्षेत्र का लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हम प्राथमिकता के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्या का समाधान करने का कार्य करना हमारा दायित्व है।

Related Articles

Back to top button