CG – पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अनुकंपा नियुक्ति के अपात्र प्रकरण के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र…

पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह अनुकंपा नियुक्ति के अपात्र प्रकरण के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र…
रायपुर। दिवंगत पंचायत शिक्षा कर्मी कल्याण संघ अपने लंबित अनुकंपा नियुक्ति की मांगों को लेकर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से सौजन्य मुलाकात किया जिस पर रमन सिंह जी विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रदेश के मुख्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति जैसे संवेदनशील विषय का निराकरण करने हेतु इच्छा जाहिर किया, अनुकंपा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण भी मिलकर अपनी व्यथा को बताया और अपात्र हितग्राही जितने भी टेट उत्तीर्ण नहीं है उन्हें तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दिलाने हेतु आग्रह किया एवं पूर्ववर्ती सरकार में 307 दिनों के हड़ताल में आकर समर्थन किया था एवं भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी आकर हड़ताल में अपना पूर्ण सहयोग मांग हेतु किया था इन समस्त बातों को याद दिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री महोदय जी से निवेदन किया जिस पर डा रमन सिंह जी तत्काल पत्र लिखकर सभी शेष बचे हितग्राहियों को प्रयोगशाला शिक्षक सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 4 के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री महोदय जी को पत्र लिखा और विधानसभा अध्यक्ष जी ने भरोसा दिलाया और कहा कि आप सभी के मांगों पर बहुत जल्द हमारी सरकार निर्णय लेगी।
इसी प्रकार अनुकंपा संघ मंत्री टंक राम वर्मा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साहू से भी मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण शाह एवं विजय शर्मा जी विषय की गंभीरताओं को समझते हुए आपका विषय संवेदनशील विषय है और हमने पूर्व में वादा भी किया है तो हमारी सरकार पर आप लोग भरोसा कीजिए बहुत जल्द आप सभी के प्रति सरकार निर्णय लेगी बोलकर भरोसा दिलाया गया मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक से भी सौजन्य मुलाकात कर अनुकंपा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी समस्याओं को बताया जिस पर कौशिक भी शीघ्र निराकरण करवाने की बात कही।
अनुकंपा संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगे, प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद चौबे प्रदेश मीडिया प्रभारी अमर कुमार गुप्ता, गीता साहू, दीपक पटेल, एवं प्रदेश के अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे।