CG – संयुक्त संचालक बस्तर संभाग संजीव समर क्लास की गतिविधियों को देखने के लिए विगत दिनों तोकापाल के आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल पहुंचे…

संयुक्त संचालक बस्तर समर क्लास में
तोकापाल। संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग संजीव श्रीवास्तव समर क्लास की गतिविधियों को देखने के लिए विगत दिनों तोकापाल के आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल पहुंचे थे। उन्होंने यहां विद्यार्थियों को किस तरीके से समर क्लास का लाभ दिया जा रहा है इसे देखा। इसमें शिक्षक शिक्षिकाओं ने खेल-खेल में गणित की गतिविधियों एवं सामान्य ज्ञान को उनके समक्ष प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के द्वारा सवाल भी पूछे गए। विद्यार्थियों को सक्रिय देखकर संयुक्त संचालक बस्तर संजीव श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त की। समर क्लास के पश्चात उन्होंने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी शासन के निर्देश के अनुसार उत्साह से समर क्लास संचालित कर रहे हैं। इसमें बच्चों के लिखावट के बारे में भी प्रयास करिए। उनकी लिखावट स्पष्ट और पठनीय होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से ही पूछा कि इसके लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए ? जिस पर शिक्षकों ने बताया कि विभिन्न स्ट्रोक्स के माध्यम से छोटे बच्चों को हम लिखावट का प्रयास करेंगे। चार लाइन की कॉपी में इसका अभ्यास करवाया जा सकता है।
संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने पूर्व में कराई गई गतिविधियों के बारे में भी बताया तथा आगामी दिनों में और क्या-क्या किया जाएगा इसकी रूपरेखा दी। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा की शाला में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर खंड स्त्रोत समन्वयक अजय शर्मा संकुल समन्वयक कमलेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे। समर क्लास में संस्था से का कार्य संचालित करने वाले शिक्षक शिक्षिका राजीव सिंह ,ज्योत्सना कश्यप, मानसी बघेल, इंद्र राज सोनवानी ,रूमा निकहत, नीता शुक्ला ,नम्रता नाग, नीलम भास्कर, सोनाक्षी मजूमदार ,तनय घोष, स्नेहा श्रीवास्तव, स्वाति लवंग, सरिता यादव ,रुपिंदर कौर, अपर्णा सिंह, लता जोशी ,प्रीति साइमन, काजल यादव ,अर्पणा मिगलानी, पंकज मूर्ति ,श्रीदेवी सिंह, जयदेव मौर्य, महेश सोनी, लेसिना देवांगन, कुंती मौर्य का प्रमुख योगदान है।