भाजपा मंडल उदयपुर 2 के मंत्री बने युवा नेता लवकेश राजवाड़े ।
नया भारत सितेश सिरदार:–
भारतीय जनता पार्टी उदयपुर 2 (देवगढ़ ) मंडल के मंडल मंत्री क्षेत्र के सबसे युवा चेहरा लवकेश राजवाड़े को बनाये जाने पर क्षेत्र की युवाओं मे हर्ष व्याप्त है गौरतलब है की लवकेश राजवाड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से नगर सह मंत्री के दायित्व का निर्वाहन करते हुये छात्र संघ की राजनीती मे प्रवेश किया तब से आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा इसके उपरांत उन्होंने श्री राम सेना का नगर अध्यक्ष उदयपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा उदयपुर का उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा का ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी सरगुजा, भाजपा ज़िला ट्विटर टोली प्रमुख सरगुजा और आर एस एस मे प्रमुख दायित्व का निर्वाहन करते हुये आज भारतीय जनता पार्टी मंडल उदयपुर 2 (देवगढ़ ) के मंडल मंत्री बनाये जाने पर युवा कार्यकर्ताओ मे काफ़ी हर्ष है
लवकेश राजवाड़े बचपन से ही क्षेत्र मे काफ़ी निडर और दमदार पदाधिकारी रहे है अपने भाषा शैली और बडो के हमेसा मान सम्मान के वजह से सबके चहेते भी रहे है निर्णय निर्माण की कुशल क्षमता के कारण आज राजवाड़े ज़ी मंडल मंत्री के नवीन दायित्व को भाजपा ज़िला अध्यक्ष की अनुशंशा मे सौपा गया!